🔸 1634.65 लाख की लागत से होगा विकास को मिलेगी चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य
🔸विधायक रमेश सिंह ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
रामनरेश प्रजापति
शाहगंज, जौनपुर। विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने कहा कि अरगूपुर-कटार मार्ग का निर्माण हो जाने से शाहगंज के विकास को गति मिलेगी। वे शुक्रवार को नगर के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैयामोड़ पर उक्त मार्ग के निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर भूमिपूजन के पश्चात जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि बीते बीस सालों से यह मार्ग जर्जर हो गया था लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसके निर्माण की जरूरत नहीं समझी। यह मार्ग शाहगंज की आर्थिक गतिविधियों के विकास की रीढ़ माना जाता है। इसका निर्माण हो जाने से यहां के उद्योगों को नई संजीवनी मिलेगी। भविष्य में यह मार्ग आजमगढ़ की तरफ से सुल्तानपुर, लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या आदि जाने के लिए बाईपास का भी काम करेगा।
इसके पूर्व आचार्य हरि प्रसाद मिश्र, वैदेही शरण पांडेय व देवेंद्र पांडेय ने हवन-पूजन के साथ पूरे विधि-विधान से भूमि-पूजन का कार्य संपन्न कराया। कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपा नेता बेचन सिंह, विनय सिंह, प्रदीप जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शाहगंज चिंताहरण शर्मा ने तथा संचालन रविकांत जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, संदीप जायसवाल, खुशीराम मिश्र, विजयलक्ष्मी साहू, राजमती सरोज, बांकेलाल राजभर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ