🔸चंद्रावती त्रिपाठी को दी गयी जिले की कमान
मुम्बई। मीरा भायंदर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा हाल ही में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमें चंद्रावती शिवमणि त्रिपाठी को उत्तर भारतीय महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। वर्तमान में चंद्रावती त्रिपाठी साकेत सॉफ्ट टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड की एम. डी. हैं। साथ ही वे अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद, सार्थक चैरिटेबल ट्रस्ट, जन कल्याण संस्था, जनसंघ विकास संगठन, उत्तर भारतीय वेलफेयर एसोसिएशन और कन्यादान जैसे सामाजिक संस्थाओं में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं।
उनकी नियुक्ति के अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे, मीरा भयंदर के जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा, पूर्व नगर सेवक मनोज दुबे, 145 विधान सभा क्षेत्र के प्रमुख रवि व्यास और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दरोगा पांडे आदि उपस्थित थे। इस मौके पर चंद्रावती त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरा करने की भरसक कोशिश करूंगी। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी की जल्द बैठक बुला कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरना पड़ेगा।
0 टिप्पणियाँ