🔸भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कई मंत्रियों व विशिष्ट जनों ने अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि
🔸संघ के वरिष्ठ प्रचारक के निधन पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन- सैलाब
रामनरेश प्रजापति
शाहगंज। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री व आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक हृदयनाथ सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।पूर्व संगठन मंत्री के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्विटर पर ट्वीट करके गहरा दुख जताया है।उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह का निधन अत्यंत पीड़ा दायक है।उनका संपूर्ण जीवन जन सेवा व राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा । उनके कार्य कुशलता और संगठन के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य आदि लोगों ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में श्रद्धांजलि दी।लखनऊ से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक निवास अमावा खुर्द में लाया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ,राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह तिलक स्मारक इंटर कॉलेज अमावा खुर्द ईसापुर में करीब 4:15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा हेलीपैड पर उतरे जहां से कार द्वारा निवास स्थान पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, चेतनारायण सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, डॉ अनिल जैन ,राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव आदि लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा भेजे गए शोक संदेश को पढ़कर सुनाया । उनके शव का दाह संस्कार इमलिया घाट पर किया गया। पूर्व संगठन मंत्री के बेटे अजीत सिंह ने मुखाग्नि दी । भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, विभाग प्रचारक अजीत सिंह आदि लोगों ने घाट पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद व शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के पिता कुंवर हरिवंश सिंह ,भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,सुरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक ,लल्लू सिंह सांसद अयोध्या ,गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू, उ. प्र. मा. शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ,संजय सिंह समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी समोधपुर, प्रशांत सिंह ,पिंटू सिंह फौजी सहित संघ एवं पार्टी के तमाम कार्यकर्ता ,पदाधिकारियों के साथ साथ पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के लिए विशाल जनसमूह उपस्थित रहा।
0 टिप्पणियाँ