जौनपुर। भागीदारी पार्टी पी ने देश व प्रदेश मे बढ़ती हुई मंहगाई, बेरोजगारी व 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल तत्काल लागू करने सहित 10 सूत्रीय मांगो को लेकर भागीदारी पार्टी पी के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रजापति ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, जिसमें उत्तर प्रदेश शासन से मांग किया गया कि उत्तर प्रदेश में निरन्तर बढ़ रहे गैस सिलेण्डर, डीजल, पेट्रोल, सी.एन.जी., सरसों का तेल, दाल, चावल, आटा सहित सभी खाद्य सामग्री के मूल्य कम कियें जाएं। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएं।
बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी जातिवार जनगणना कराई जाएं। बेतहासा बढ़ रहे बिजली मूल्यों को कम किया जाएं। उत्तर प्रदेश में किसानों को खाद्य, उर्वरक, कीटनाशक, बीज, सस्ते मूल्यों पर उपलब्ध कराए जाए। प्राथमिक स्तर पर तकनीकी शिक्षा लागू की जाये। बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में शराब पूर्णत बंद किया जाएं। राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएं। प्रत्येक मतदाता को 5000 रुपये प्रतिमाह मतदाता पेंशन लागू किया जाएं। गरीब कल्याण कार्ड लागू किया जाए।
इस अवसर पर चक्रदूत प्रजापति समाज के विधिक सलाहकार सुधाकर प्रजापति एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष अजय प्रजापति एडवोकेट, राजन प्रजापति, चंद्रशेखर प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ