जौनपुर। सरकोनी में चक्रदूत प्रजापति समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति की अध्यक्षता में पूर्व जिला अधिवक्ता एवं चक्रदूत प्रजापति समाज के संरक्षक गुलाबचंद प्रजापति द्वारा जौनपुर के नेहरू नगर कबूलपुर निवासी धर्मेंद्र प्रजापति को चक्रदूत प्रजापति समाज का जिला उपाध्यक्ष, नगर के पुरानी बाजार निवासी डॉ. आरके चित्रवंशी को जिला प्रचार मंत्री बनाया गया।
नव नियुक्त उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति ने कहा कि पंद्रह सितम्बर को रत्नप्पा कुम्भार की जयंती धूम धाम से मनाई जायेगी। इस अवसर पर संस्थापक महेंद्र प्रजापति, सचिव, संजय प्रजापति, राजन प्रजापति, कमलेश प्रजापति, संतोष यादव एडवोकेट, आदर्श प्रजापति दीपक प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ