जौनपुर: पीजी कॉलेज में 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के अन्तर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन




रामनरेश प्रजापति
शाहगंज। गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर जौनपुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य प्रो.रणजीत कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में एवं संयोजक डॉ अविनाश वर्मा के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में नारी शक्ति की भूमिका, महात्मा गांधी और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन तथा द्वितीय विश्व युद्ध और भारत  छोड़ो आंदोलन आदि विषयों पर निबंध प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। कक्ष निरीक्षण के रूप में डॉ.जितेंद्र कुमार और डॉ.नीलम सिंह ने अपना योगदान दिया। 


निबंध प्रतियोगिता में रागनी, काजल विश्वकर्मा, श्रेया, उर्वशी सिंह, स्वाति तिवारी, काजल तिवारी, साक्षी दुबे, श्रेया सिंह, खुशी सिंह, साहिल सिंह, तान्या तिवारी, संगम बिंद, उत्कर्ष तिवारी, वैभव पांडे, सत्य प्रकाश सिंह, रिशु, एकता मौर्या, खुशबू यादव, प्रिया चौधरी, अनु सिंह, स्वाति तिवारी, शिक्षा यादव, साक्षी तिवारी आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्य अनुशास्ता प्रो. अरविंद सिंह, डॉ नीलमणि सिंह, डॉ पंकज सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ वंदना त्रिपाठी, बिंद प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, गंगा प्रसाद सिंह मौजूद रहे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ