🔸कंपोजिट विद्यालय डीह अशरफाबाद में मेरी माटी मेरा देश के तहत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
रामनरेश प्रजापति
शाहगंज। तहसील क्षेत्र के सुईथाकला विकासखंड अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय डीह अशरफाबाद में शनिवार को 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के जीवन पर आधारित भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में उत्तीर्ण बच्चों और मेधावी छात्रों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
उपस्थित शिक्षकों गणमान्य नागरिकों तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बीएसए ने कहा कि यह विकास खंड क्षेत्र शिक्षा की दृष्टि से जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अग्रगण्य है। शिक्षा के क्षेत्र में इस विद्यालय ने प्रदेश में अपना एक अलग कीर्तिमान स्थापित किया है । जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने कहा कि परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले छात्रों से जनपद के सभी विद्यालयों को प्रेरणा लेनी चाहिए ।उन्होंने बच्चों द्वारा चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित प्रस्तुत नाटक की जमकर सराहना की। उत्कृष्ट कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए छात्रों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया ।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद तिवारी गुरुजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्लॉक क्षेत्र शिक्षा का सिरमौर साबित हो रहा है जो अपने आप में एक अद्भुत मिसाल है ।उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चौमुखी विकास ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है ।खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के उत्थान के लिए जो भी आवश्यक कदम हैं वह जरूर उठाए जाएंगे । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विकासखंड क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है । प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि शिक्षा के बिना समाज का सर्वांगीण विकास असंभव है ।प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रणंजय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रधानाध्यापक दुष्यंत मिश्र ने उपस्थित अधिकारियों शिक्षकों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।अध्यक्षता ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह ने किया।
गौरतलब है कि विद्यालय के पूर्व और अध्यनरत छात्रों ने 2022 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 27 छात्र, 2023 में 14 बच्चों ,श्रेष्ठा परीक्षा 2023 में 5 बच्चों, प्रधानमंत्री यशस्वी परीक्षा 2023 में 2 बच्चों ने सफलता हासिल करके पूरे देश एवं प्रदेश में परचम लहराया था। ग्राम प्रधान, राजित राम मौर्य तथा राधेश्याम यादव को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर सिंह, राधेश्याम, संजय सिंह, संतोष कुमार वर्मा ,उदय कृष्ण यादव ,अनुराग डोगरा, अजय कुमार हलवाई ,संजय मौर्य मनोज कुमार, अनुराग कुमार पांडेय, विनोद कुमार, मनोरमा सिंह , मीनू गुप्ता, सुमन अग्रहरि, जय प्रकाश मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ