जौनपुर। शीतला चौकियां में स्थित अभिनव प्रा.वि. विकास खण्ड धर्मापुर से गुरुवार सुबह बच्चो द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे प्रा.वि रामदासपुर नेवादा, इंग्लिश मीडियम प्रा. वि चौकीपुर, विकास खण्ड धर्मापुर के बच्चें भी यात्रा में सम्मिलित हुए।
आजादी के अमृत महोत्सव के पूर्व सैकड़ों बच्चो ने हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय जयकार करते हुए देशभक्ति नारे लगाते हुए रैली बड़ागर स्कूल से निकलकर चौकियां धाम, चौकिपुर छेत्र होते हुए पुनः प्रा.वि पर पहुंची। इस 76वें आजादी अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा रैली शुरू होने के पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरख नाथ पटेल समेत स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओ ने अभिनव प्रा.वि में पौधरोपण किया बेसिक शिक्षा अधिकारी के गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रैली को रवाना किया गया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, नोडल शिक्षक संकुल अमित सिंह, एआरपी उमेश, राजू, प्रवीण, महेंद्र, अध्यापक गण सुधीर दत्त तिवारी, मुकेश सिंह, ममता श्रीवास्तव, मनियोगिता देवी, ममता चतुर्वेदी, पूजा सिंह, नीलम यादव, संगीता मुकेश सिंह, विनोद, बबिता सिंह, रजनी वर्मा, अंकिता उपाध्याय, अंसुजा राय, रश्मि वर्मा अर्चना रानी, समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ