🔸प्राचार्य ने पंच प्रण की दिलाई शपथ
रामनरेश प्रजापति
सुइथाकला, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में 10 अगस्त 2023 को प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह 'रानू'के संरक्षकत्व व प्राचार्य प्रो. रणजीत पाण्डेय के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत पंच प्रण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. रणजीत पाण्डेय ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को पंच प्रण-2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, दासता के हर चिन्ह से मुक्ति, अपने विरासत पर गर्वानुभूति, एकता और वीरों के प्रति सम्मान की भावना तथा कर्तव्य बोध की भावना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम संयोजक द्वय डॉ. अविनाश वर्मा व डॉ. अवधेश मिश्र के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रो. अरविंद सिंह, प्रो. राकेश यादव, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, वंदना तिवारी, जितेंद्र सिंह, विकास यादव, नीलम सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ