रामनरेश प्रजापति
शाहगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंचगांव में स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुईथाकला की ब्लाक प्रमुख विद्या तिवारी ने झंडारोहण कर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि आजादी के महानायकों के विचारों को आत्मसात करना ही स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व मनाने का उद्देश्य है।
देश की एकता और अखंडता बनाए रखना देश के सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है। प्रधानाध्यापक रामप्यारे ने उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने के लिए सभी नागरिकों को सदैव तत्पर रहना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद तिवारी गुरुजी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों को नमन करते हुए योगदान को याद किया।
अपने संबोधन में गुरुजी ने कहा कि हमारे देश का डंका विदेश की धरती में भी बज रहा है। आधुनिक भारत विश्व गुरु बनकर पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, श्रद्धा सिंह, महेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%82%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E2%80%8B%E0%A4%B9%20(%E0%A4%AC%E0%A5%80.%E0%A4%A1%E0%A5%80.%E0%A4%8F%E0%A4%B8)%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BE%20%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpg)

0 टिप्पणियाँ