जौनपुर: दुर्गा डायग्नोस्टिक के 6 वर्ष पूर्ण, मरीजों ने जांच पर उठाया 50 प्रतिशत छूट

जौनपुर। नगर के नईगंज स्थित दुर्गा डायग्नोस्टिक के सफलतापूर्वक 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष स्वास्थ्य सेवा अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मरीजों के लिए विभिन्न पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की गई, जिसका लाभ 250 से अधिक मरीजों ने उठाया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गई सेवाओं की सराहना की। दुर्गा डायग्नोस्टिक परिसर में पूरे दिन मरीजों की आवाजाही बनी रही।
डा. आलोक यादव एवं डा. स्वाति ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल जांच सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ और किफायती दरों पर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि बीते 6 वर्षों में दुर्गा डायग्नोस्टिक ने मरीजों का विश्वास अर्जित किया है और भविष्य में भी आधुनिक तकनीक एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के माध्यम से जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगा।
उन्होंने मरीजों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास के कारण ही संस्थान ने सफलता के छह वर्ष पूरे किए हैं। इस अवसर पर चिकित्सक, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ