जौनपुर: सिर से पांव तक को फिट रखता है सूर्य नमस्कार : जयसिंह


  • रन फार योग टीम को कुलपति ने हरी झंडी दिखा किया रवाना 

  • योग से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन

रामनरेश प्रजापति 
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन परिसर में विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को तीसरे दिन मुख्य प्रशिक्षक जय सिंह गहलोत एवं सहायक प्रशिक्षक विकास सिंह ने सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का अभ्यास कराया। योगाभ्यास में शिक्षक, कर्मचारियों विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। योगाभ्यास में सूर्य नमस्कार के आसन कराए गये। 
मुख्य प्रशिक्षक जय सिंह गहलोत ने कहा कि सूर्य नमस्कार से ह्रदय, यकृत, अंत, पेट, छाती, गला, पैर, शरीर के सभी अंगों को बेहतर लाभ पहुंचाता है। सूर्य नमस्कार सिर से लेकर पैर तक शरीर के सभी अंगों को फिट रखता है। यही कारण है की सभी योग शिक्षक इसके अभ्यास पर विशेष ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार के अभ्यास से शरीर मन और आत्मा सबल होते हैं। पृथ्वी पर सूर्य के बिना जीवन संभव नहीं है। सूर्य नमस्कार से शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक लाभ होते हैं।
इसके बाद रन फार योग एवं नशा मुक्त भारत पर हाफ मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। इसमें युवा शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों ने  बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का प्रण लिया ।
प्रतिभागियों ने मैराथन दौड़ के माध्यम से यह भी प्रण लिया कि वे अपने जीवन में स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
योग सप्ताह के तीसरे दिन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन मुक्तांगन परिसर में किया गया इसके आयोजक डॉ विनय वर्मा थे।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उपकुलसचिव अमृतलाल, श्रीमती बबिता सिंह,एनएसएस समन्वयक डॉ राजबहादुर यादव, डॉ मनोज कुमार पाण्डेय, , डॉ विवेक पाण्डेय, डॉ पुनीत सिंह, डॉ विनय वर्मा, मदन मोहन भट्ट, संतोष यादव, राजेंद्र प्रताप सिंह, राजन गुप्ता, रजनीश सिंह समेत  विद्यार्थियों, कर्मचारियों, परिवार जनों एवं सुरक्षा कर्मियों ने प्रतिभाग किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ