जौनपुर: जन सेवा केंद्र का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया उद्घाटन


जौनपुर। आरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह व आरटीओ एसपी सिंह ने फीता काटकर वयम जन सेवा केंद्र का उदघाटन किया। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने कहा कि जन सेवा केंद्र आरटीओ कार्यालय में खुल जाने से सभी लोगों को काफी लाभ होगा। बाहर जितने भी ऑनलाइन सेंटर खुले है लोगों का काफी शोषण होता था। 

बाहर के लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर लोगों का काफी आर्थिक शोषण करते थे। अब यहां केंद्र खुल जाने के कारण लोगों को काफी फायदा मिलेगा। आरटीओ एसपी सिंह ने कहा कि जहाँ तक मुझे जानकारी होती थी कि जब लोग बाहर ऑनलाइन व फीस कटवाते थे तो लोगो से काफी धनउगाही होती थी। 

आरआई अशोक श्रीवास्तव ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। अतिथियों का स्वागत जन सेवा केंद्र प्रोपराइटर अर्पित श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज जीडी शुक्ला ,शनि सिंह, अतुल यादव, नवीन पांडे, शुभम सिंह, संदीप तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ