जौनपुर: प्रो. रमेश कला संकाय के संकायाध्यक्ष नामित



जौनपुर। वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कुटीर महाविद्यालय चक्के के प्राचार्य प्रोफेसर रमेश मणि त्रिपाठी को कला संकाय का संकाय अध्यक्ष नामित किया गया है। यह  नियुक्ति चक्राक्रम और वरिष्ठता के आधार पर की गई है। इस आशय का पत्र कुलपति के आदेश के क्रम में वि·ाविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कार्यालय आदेश जारी किया है। इसके पूर्व प्रोफेसर त्रिपाठी को एनसीसी का डीजी अवार्ड में मिल चुका है।


वर्तमान में वह वि·ाविद्यालय के कार्य परिषद के सदस्य एवं कुटीर महाविद्यालय चक्के के प्राचार्य भी हैं। इसके  पूर्व वि·ाविद्यालय की पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा के समन्वयक भी थे। और उन्होंने पारदशर््ाी ढंग से पूरे प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया को अंजाम दिया। प्रो. त्रिपाठी की सक्रियता को देखकर वि·ाविद्यालय लगातार महत्वपूर्ण समितियों में उन्हें नामित करती आई है।

गत सत्र में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में वि·ाविद्यालय के नोडल कोआर्डिनेटर भी रह चुके है। उन्हें संकायाध्यक्ष बनने पर प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. देवराज सिंह, मनोज मिश्र, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. एसपी तिवारी, डॉ.मनोज पांडेय, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, मंगला प्रसाद ने बधाई दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ