जौनपुर: ब्लॉक मुख्यालय पर होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन


रामनरेश प्रजापति
शाहगंज, जौनपुर। ब्लॉक मुख्यालय सुईथाकला पर होली के पवित्र पावन पर्व पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी, खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव सहित अधिकारियों- कर्मचारियों, प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को गले लगाया। जहां एक तरफ इस त्यौहार में गले मिलने से अधिकारियों कर्मचारियों के बीच छोटे- बड़े का भेद मिट गया वही लोगों के दिलों की मैल भी धुल गई। होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि यह त्यौहार  देशवासियों को आपसी प्रेम, सौहार्द्र,भाईचारे,एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोने वाला त्यौहार है।
उन्होंने बताया कि यह विभिन्न प्रकार के धर्मावलंबियों, संप्रदायों, जाति ,वर्ग, समुदाय और विविध भाषायी लोगों का अनेकता में एकता वाला देश है। यह भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व का लोकप्रिय उत्सव है। तमाम विभिन्नताओं के होते हुए भी हम सभी प्यार से एक दूसरे को गले लगाते हैं और हम सभी फिर भी अपने आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस करते हैं। अपने देश की एकता-अखंडता, संप्रभुता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं। यह रंगोत्सव मानव से मानव को जोड़ने का कार्य करता है।खंड विकास अधिकारी ने कहा कि इस पर्व का अपने आप में अलग महत्व है। लोग हर प्रकार के गिले- शिकवे और बैर भाव भुला कर परस्पर प्रेम करते हैं।इस अवसर पर एडीओ पंचायत राजेश कुमार, एडीओ आईएसबी सुरेंद्रनाथ सहित समस्त ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

HAPPY HOLI 2023: Smile डेन्टल केयर | दाँत अस्पताल | ट्रामा एवं इम्प्लांट सेन्टर | डा. प्रशान्त कुमार प्रजापति बी.एस.सी. एवं बी.डी.एस | डिप्लोमा इन आर्थो डोन्टिक्स की तरफ से समस्त जनपद वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad


Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ