लखनऊ में हुई शिष्टाचार मुलाकातों में सड़क, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर मिला सकारात्मक आश्वासन
जौनपुर। शाहगंज विधानसभा के विधायक रमेश सिंह ने लखनऊ में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से गुरुवार को अलग-अलग शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की आधारभूत आवश्यकताओं से दोनों वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री से 5, कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर हुई मुलाकात में विधायक ने शाहगंज के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़े विषयों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी एवं जिला पंचायत सदस्य नीलम सिंह भी मौजूद रहीं।
इसके बाद विधायक ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, आधारभूत ढांचे के विस्तार तथा अन्य विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।विधायक रमेश सिंह ने कहा
कि शाहगंज विधानसभा की आवश्यकताओं और जनता की अपेक्षाओं को मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा गया। दोनों ने विकास से जुड़े प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। हमारा उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है। बैठक में बांदा सदर के विधायक प्रकाश द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ