रामनरेश प्रजापति
सुईथाकला, जौनपुर। ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी के ऊंचगांव स्थित निजी निवास पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है।
एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय ऊंचगांव जौनपुर के प्रबंधक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने अपने हृदय के उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है।
होली के आध्यात्मिक महत्व के बारे में उन्होंने बताया कि जो ईश्वर के साथ हो लिया अर्थात ईश्वर का प्रिय हो गया उसी की सच्ची होली है। आत्मा का परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण और आध्यात्मिक दृष्टि से एकाकार होना वास्तविक होली है। डा.राजेश चंद्र तिवारी ने कहा कि इस पावन पर्व का प्रकृति से गहरा नाता है। इस त्यौहार की शुरुआत से ही ऋतुराज का आगमन होता है। प्राकृतिक सौंदर्य की अनुपम छंटा का खुमार भी चढ़ने लगता है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद तिवारी, डा.राकेश चंद्र तिवारी दुष्यंत मिश्र, डा.रणंजय सिंह, अशोक सिंह बीडीसी जितेंद्र सिंह, पंकज सिंह, विपिन तिवारी, राम नयन, अमरजीत मिश्र ,विनोद पांडेय, विनय कुमार श्रीवास्तव, अविनाश तिवारी,सिंघम अतुल पांडेय सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ