पद्मश्री रत्नप्पा कुम्भार की मनायी गयी पुण्यतिथि

मुंबई, 23 दिसंबर। कुम्हार व प्रजापति समाज के गौरव एवं पुरोधा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतीय संविधान सभा समिति के सदस्य, पद्मश्री, देशभक्त डॉ. रत्नप्पा कुम्भार की पुण्यतिथि शुक्रवार ​को दिनांक 23 दिसंबर को आशादीप अपार्टमेंट, शॉप नंबर- 6, पनवेल (नई मुंबई) में श्रद्धा पूर्वक मनाया गयी। जिसकी अध्यक्षता प्रजापति समाज विकास मंडल रजि. सामाजिक संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. प्रजापति ने किया। 
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने रत्नप्पा कुम्भार के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनसे प्रेरणा लेकर आगामी वर्ष में भव्य स्वरूप में कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव विनोद प्रजापति, पनवेल अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति, सचिव रविंद्र प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन प्रजापति, जे.पी. प्रजापति, सिया राम प्रजापति, रोहित प्रजापति सहित कई अन्य गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ