जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना द्वारा आयोजित नि:शुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम संस्था की नवचयनित अध्यक्ष सोनी जायसवाल के नेतृत्व में कैंप लगाकर शहर के गरीब बस्ती से बुलाकर कंबल वितरण का कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य तहसीन ने जेसीआई संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जनपद के सभी संस्थाओं को करना चाहिए। इस समय शीतलहर का समय चल रहा है। लोगों को ठंड में कंबल की आवश्यकता पड़ रही है।
इस अवसर पर सरला माहेश्वरी, विभा गुप्ता, चेतना साहू, मंजू जायसवाल, सारिका सेठ, ममता गुप्ता, अनिता कुमारी, ममता कश्यप, मधुरानी गुप्ता, रीता कश्यप, रजनी साहू, बबली चौरसिया, मीरा अग्रहरी, रिचा गुप्ता, अंजू पाठक, रिंकी जायसवाल, शालिनी सिंह आदि उपस्थित हरे। कार्यक्रम का संचालन सारिका सेठ ने किया। संस्था की नव चयनित कोषाध्यक्ष सरला माहेश्वरी ने सभी का आभार जताया।
0 टिप्पणियाँ