सैयदराजा, चंदौली। भारतीय समता समाज पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को 12 बजे संविधान निर्माता समिति के सदस्य एवं सचिव डा. रत्नप्पा कुंभार की ग्राम सभा तेन्दुहान स्थित एक मैरेज हाल में पुण्यतिथि मनायी गयी। जहां प्रमुख समाजसेवी जे.के. शास्त्री ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज प्रजापति समाज के महापुरुषों का नाम इतिहास से लोप होता जा रहा है। जरूरत है समाज के प्रबुद्ध एवं शिक्षित लोगों को आगे आने की। जो इतिहास का पन्ना उलटने का कार्य करें।
जिससे समाज के लोगों को अपने पूर्वजों की सही जानकारी मिल सके। आज समाज को संगठित होने की जरूरत है। पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार प्रजापति ने कहा कि हमारे समाज को आपसी मतभेद दूर कर संगठित होकर एक मंच पर आने का काम करें। तभी समाज का भला होगा।
![]() |
डा. संजीव प्रजापति |
भारतीय समता समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संजीव प्रजापति ने कहा कि आज हमारे समाज के लोगों को आगे आने की जरूरत है। जिससे हमारा संगठन को भी अच्छी से अच्छी भागीदारी मिल सके। तभी समाज ऊँचाई पर पहुँचने में कामयाब होगा। उन्होंने समाज के बीच डा. रत्नप्पा भारमप्पा कुंभार की जीवनी पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके स्वाधीनता की लड़ाई में उनके योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा समाज के लोगों को आपसी सामंजस्य कायम करने की बात कही। तभी समाज का हित संभव होगा।
सर्वप्रथम प्रजापति समाज से आए लोगों ने डा. रलप्पा भारमप्पा कुंभार के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विद्यार्थी प्रजापति, भिरग प्रजापति, अरविंद प्रजापति, कन्हैया प्रजापति, दखा देवी, सरस्वती देवी, शारदा देवी, विक्रमा प्रजापति, सहदेव प्रजापति, पखण्डी प्रजापति सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव प्रजापति व संचालन संतोष प्रजापति ने किया।
0 टिप्पणियाँ