जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार निवासिनी बाल गायिका विदुषी वर्मा को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ (संस्कृति विभाग) द्वारा आयोजित उल्लास उत्सव में संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह लखनऊ में पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मान से अलंकृत मालिनी अवस्थी ने स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।विदित हो की प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता में विदुषी वर्मा को ठुमरी गायन में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था।विदुषी को हाल ही में काशी आईकॉन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।विदुषी ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायक पंडित देवाशीष दे से संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
0 टिप्पणियाँ