Ganesh Chaturthi 2022 | दीपाली सैनी, कामना पाठक ने धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी

मुंबई। गणेश चतुर्थी का त्यौहार भारत भर काफी धूमधाम से में मनाया जाता है। बप्पा को खूब ढोल नगाड़ो के साथ घर लाया जाता है और विसर्जन के दिन रंगों-गुलाल के साथ विसर्जित किया जाता है। सुबह से ही सेलेब्स और फैंस गणपति की सबसे खूबसूरत तस्वीरों के साथ ही सोशल मीडिया पर फेस्टिव विश की बरसात कर रहे हैं।
देश में गणेश चतुर्थी समारोह के उत्सव की शुरुआत उत्साह के साथ हुई। दीपाली सैनी, कामना पाठक ने उत्सव की अपने फैंस को हार्दिक शुभकामनाएं दी। देश में बुधवार को गणेश चतुर्थी पूरे उत्सव के उत्साह के साथ मनाई जाती है। सुबह से ही सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए हार्दिक शुभकामनाएं पोस्ट कर रहे हैं। दीपाली सैनी ने इंस्टाग्राम पर बप्पा की एक खूबसूरत फोटो पोस्ट की।
गणेश चतुर्थी भारत में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। गणपति की मूर्तियों को घर लाया जाता है, पंडालों को सजाया जाता है, मोदक और अन्य व्यंजन तैयार किए जाते हैं, जिसके बाद भगवान गणेश की पूजा की जाती है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है। 10 दिनों की समाप्ति के बाद, गणेश की मूर्ति को एक जल निकाय में विसर्जित कर दिया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ