जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में बुधवार को हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय 20 सितम्बर तक राष्ट्रीय हिंदी सप्ताह समारोह का मना रहा है। इसमें विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।
हिंदी दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। इस भाषा की खुशबू आज पूरे विश्व में फ़ैल रही है। देश ही नहीं विश्व के तमाम देशों में हिंदी बोलने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में हिंदी भाषा की पढ़ाई हो रही है। उन्होंने अपनी विदेश यात्राओं के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि विदेश में अगर कोई हिंदी में बात करें तो और गर्व होता है।
विशिष्ट अतिथि टीडी कॉलेज जौनपुर की प्रो. वंदना दूबे ने कहा कि हिंदी जनमानस की भाषा है। यह इतनी समृद्ध है कि हर भाषा को स्वीकार कर उदारता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि अनुवाद के कारण हिंदी साहित्य निरंतर समृद्ध हो रही है. हिंदी के साहित्य जहां दूसरी भाषा में अनुदित हो रहे है वही दूसरी भाषा के साहित्य हिंदी में उपलब्ध हो रहे है. विभिन्न भाषाओं के विद्वानों को मिलकर काम करना होगा।




0 टिप्पणियाँ