सुल्तानपुर: बीमारी से बचाव के लिए सफाई और जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता दें सफाई कर्मचारी : अशोक कुमारी

Sultanpur: Sanitation workers should prioritize cleanliness and public awareness programs to prevent disease. — Ashok Kumari
  • संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सफाई कर्मियों को निर्देश 
  • कादीपुर ब्लॉक सभागार में बैठक, स्वच्छता और जनजागरूकता पर दिया गया जोर
सुल्तानपुर। कादीपुर विकास खंड सभागार में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सफाई कर्मचारियों, पंचायत सहायकों और ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में साफ-सफाई, स्वच्छता, जलजनित एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम तथा जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया गया।
 विकास खंड सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एडीओ पंचायत अशोक कुमारी ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं पंचायत विभाग के कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांवों में विशेष साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, मच्छरजनित रोगों के नियंत्रण और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान एडीओ पंचायत अशोक कुमारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। सभी सफाई कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित सफाई, नालियों की सफाई और जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता दें ताकि गांवों को बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।

 एडीओ आईएसबी दिनेश राम ने कहा कि “दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया एवं दस्त जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए साफ-सफाई और जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय हैं। सभी कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छ पेयजल, हाथ धोने और जलभराव न होने देने के प्रति जागरूक करें।
बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम निगरानी समितियों की सक्रिय भूमिका, पेयजल स्रोतों की स्वच्छता, हैंडपंपों के रखरखाव, फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर एडीओ डब्ल्यू सुमित्रा, खंड प्रेरक अनमोल पाण्डेय एवं दुर्गा सिंह, सचिवगण वेद प्रकाश, अरुण कुमार, अजय कुमार, अतुल सिंह, सुशील पटेल, प्रशासक सुनील प्रजापति, डॉ. राजपति, रामचरन यादव, सफाई कर्मचारी चंद्रभान यादव, अख्तर अली, राम बहादुर पांडेय, ओम प्रकाश, पंचायत सहायक साक्षी सिंह, सूर्यभान राणा, शशि शंकर पटेल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Family Idli Cafe | FREE Home Delivery Up to 2 km | Order Now: 8887827014


Life Insurance Corporation of India (LIC)  भारतीय जीवन बीमा निगम  Vinay Kumar  LIC Advisor Agency Code: 10174-293  📧 vinayjnp777@gmail.com  📍 Address: Gram Parsani, Post Siddikpur, District Jaunpur, Uttar Pradesh – 222001  📞 Contact: 8808777487

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ