जौनपुर: जेसीआई शाहगंज शक्ति ने बच्चों को स्टेशनरी किया वितरित

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति ने जेसीआई सप्ताह नमस्ते 2022 के तहत स्कूलों के बच्चों को स्टेशनरी वितरित किया। जिसमें कॉपी, किताबें, पेंसिल और पेंसिल कवर शामिल रहा।  इसके अलावा सीनियर मेंबर एसोसिएशन के गठन के मद्देनजर बैठक हुई।
जेसीआई वीक चेयरपर्सन डॉ. मारिया फारूकी ने बताया कि फैजाबाद रोड स्थित सेंट जॉर्ज पब्लिक स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी के सामान वितरित किए गए। नई स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे की मुस्कान देखते बनती थी। अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया कि संस्था द्वारा सीनियर मेंबर एसोसिएशन के गठन के लिए एक बैठक का आयोजन हुआ।

www.chakradoot.com
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ