जौनपुर: फार्मा वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाया शिविर

जौनपुर। फार्मा वेलफेयर एसोसिएशन की जनपद इकाई द्वारा बुधवार को वृहद कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन कार्यक्रम संयोजक डा. चन्दन गुप्ता के विद्या मेडिकेयर पर हुआ। शिविर में लगभग 52 मरीजों का निःशुल्क टीकाकरण किया गया। 
इस अवसर पर अध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, महासचिव विनय गुप्ता, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मौर्या, चेयरमैन अशोक गुप्ता, संयोजक देवेश निगम, संगठन मंत्री अमरीश मौर्या, उपाध्यक्ष जागेश्वर केसरवानी, एहसान सादिक, भानु जी, नर्वदेश्वर केसरवानी, गोपाल वर्मा आदि उपस्थित रहे। शिविर में आये लोगों का स्वागत डा. चन्दन गुप्ता ने किया। अन्त में देवेश निगम ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad



www.chakradoot.com
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ