वाराणसी: भारत-नेपाल संबंधों की कड़ी थे प्रदीप गिरि : मोहन प्रकाश

वाराणसी। बीएचयू के पुराछात्र और नेपाल की राजनीति के अगुवा रहे स्व. प्रदीप गिरि को मंगलवार को बीएचयू में श्रद्धांजलि दी गई। छात्रसंघ भवन के हॉल में आयोजित स्मृति सभा में बीएचयू के पूर्व छात्रों और शिक्षकों ने स्व. प्रदीप गिरि के संस्मरण साझा किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
बीएचयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा कि नेपाल की संविधान सभा के सदस्य तथा पांच बार सांसद रहे प्रदीप गिरि नेपाल की राजनीति के स्तंभ थे। उन्होंने नेपाल में लोकतंत्र बहाली के लिए संघर्ष किया और लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने भारत-नेपाल के महत्वपूर्ण संबंधों के पक्ष में कार्य किया। शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. दीपक मलिक ने बताया कि प्रदीप गिरि लोहिया से प्रभावित और उन्हीं के तरह अपनी बात स्पष्टता और साफगोई के साथ कहने में विश्वास रखते थे।
पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रदीप जी के राजनीतिक जीवन का लम्बा समय बनारस और बीएचयू में बीता। नेपाल से निर्वासन का समय उन्होंने बनारस में व्यतीत किया। लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए उनकी लड़ाई अनुकरणीय है। स्मृति सभा में बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल श्रीवास्तव, रजत सिंह, विजय नारायण, प्रो. मल्लिकार्जुन जोशी, प्रो. जेपी सिंह, प्रो. सुरेंद्र प्रताप, प्रो. मृत्युंजय मिश्र, प्रो. एनके दुबे, राधेश्याम सिंह, प्रह्लाद तिवारी, कुंवर सुरेश सिंह, बीएन सिंह, आशुतोष, अनिल, चंचल, रवींद्र राय, सुशीला नंदा, चेतन, प्रजानाथ शर्मा, रतन जेटली, नागेंद्र गांधी, राणा रोहित, कपिश्वर, अभिनव, राजीव नयन, दिलराज, हर्ष, संजीत सहित सैकड़ों लोग रहे।
मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad



www.chakradoot.com
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ