वाराणसी: भारतीय ज्योतिष का है वैज्ञानिक आधार : प्रो. आर्यभूषण शुक्ल

वाराणसी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के भारतीय विद्या परियोजना प्रोजेक्ट के प्रो. आर्यभूषण शुक्ल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय ज्योतिष पूरी तरह से वैज्ञानिक आधार पर स्थित है। बीएचयू स्थित वैदिक विज्ञान केंद्र में ‘ज्योतिष शास्त्र का वैज्ञानिक संदर्भ विषयक छह दिनी राष्ट्रीय कार्यशाला में वह मुख्य वक्ता थे।
प्रो. शुक्ल ने कुण्डली में आने वाली दशाओं के वैज्ञानिक, ज्योतिषीय एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि प्रो. रामचन्द्र पाण्डेय ने कहा कि ज्योतिष काल विधान का शास्त्र है। यह विज्ञान अनादिकाल से चला आ रहा है। अध्यक्षता प्रो. कमलेश झा ने की। स्वागत वैदिक विज्ञान केंद्र समन्वयक प्रो. उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने किया। संचालन डॉ. सुशील कुमार गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नारायण प्रसाद भट्टराई ने किया।

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad



www.chakradoot.com
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ