जौनपुर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मनाई गई पुण्यतिथि

सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक पंडित राम शिरोमणि दुबे की पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जयप्रकाश तिवारी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को बताते हुए कहा कि उन्होंने जनपद के विकास में अपनी बड़ी भूमिका निभाई है। आज भी पूरा जनपद उन्हें याद करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हीरालाल विश्वकर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीयो ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 
इस अवसर पर राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रबंध समिति के सम्मानित उपाध्यक्ष लाल बिहारी तिवारी,राय दीपक सिंह नरेश, सूर्य प्रकाश मिश्रा, अपल चंद श्रीवास्तव, शरद शुक्ला आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad


www.chakradoot.com
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ