जौनपुर: मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष चुने गये हफीज शाह

जौनपुर। नगर के ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद के प्रांगण में रविवार को प्रातः जफर मसूद की अध्यक्षता में मरकजी सीरत कमेटी के नये अध्यक्ष के चुनाव के लिये बैठक हुई। इस मौके पर शहर के तमाम लोगों सहित अंजुमन, अखाड़ा के जिम्मेदार मौजूद रहे।
बैठक की शुरूआत मौलाना अजवद कासमी ने तिलावत-ए-कुरआन से किया जिसके बाद सर्वसम्मति से हफीज शाह को अध्यक्ष चुन लिया गया। साथ ही जनरल सेक्रेटरी अशफाक अहमद मंसूरी पूर्व सभासद को चुना गया। तत्पश्चात् श्री शाह ने सभी के प्रति आभार जताते हुये कहा कि जिस तरह से आप लोगों ने मेरे ऊपर विश्वास जताते हुये इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, मैं इस ऐतिहासिक जलसा व जुलूस मदह-ए-सहाबा को कामयाब बनाने का भरपूर प्रयास करूंगा। बैठक का संचालन एडवोकेट मोहम्मद आसिफ ने किया। 
अन्त में कारी इश्तेयाक अहमद जिया जौनपुरी ने दुआ करायी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनवारुल हक, मजहर आसिफ, अब्दुल अहद, असलम शेर खान, अरशद क़ुरैशी, डा. हसीन, शकील अहमद, इरशाद मंसूरी सभासद, मसूद मेंहदी, मो. फारूक, नूरूद्दीन मंसूरी, फिरोज अहमद, नेहाल अंसारी, शकील मंसूरी, एजाज अहमद, साकिब अहमद, साहेब आलम, नेयाज ताहिर, लाल मोहम्मद मंसूरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad


www.chakradoot.com
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ