- सखी व सुहासिनी चक्की लांच, अब घर में ही पीस सकेंगे 10 किलो गेहूं
- लोगों की जरूरत के हिसाब से कम्पनी ने सही कीमत में किया तैयारः हेमांग
जौनपुर। फील्ड मार्शल इंजन के चलते किसानों के दिलों पर राज करने वाली गुजरात फार्जिंग्स प्रा.लि. राजकोट कम्पनी अब स्पीडवेल ब्राण्ड में बहुत ही किफायती कीमत में आटा चक्की बाजार में उतार दिया है। सुहासनी व सखी नामक आटा चक्की मशीन की कीमत काफी कम है। एक घण्टे में करीब 8 से 10 किलो गेहूं पीसकर चक्की से निकाला जा सकता है।
आटा ऐसा पिसा जायेगा कि उसके पोषक तत्व बिल्कुल सुरक्षित रहे। उक्त बातें नगर के एक होटल में आटा चक्की सखी व सुहासिनी को लांच करते हुये कम्पनी के एमडी हेमांग कणसागरा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये कही। साथ ही आगे बताया कि उनकी कम्पनी फील्ड मार्शल इंजन को किसानों के साथ पूरे देश विदेश में लोगों ने काफी प्यार करते हुये पंसद किया।
उनको पूरे विश्वास है कि अब तक काफी महिलाएं घरेलू आटा चक्की इसलिये नहीं खरीद पा रही थी कि कीमत अधिक थी। ऐसी महिलाओं के बारे में ही कम्पनी ने सोचते हुये काफी किफायती कीमत पर दो और मॉडल की आटा चक्की को बाजार में उतारा है।
एमडी ने कहा कि अविनाश सिंह व आशुतोष सिंह ने कड़ी मेहनत कर कम्पनी की ओर से बाजार में उतारे गये हर गृह उपयोगी संशोधनों जैसे की आटा चक्की, एयर कूलर, गीजर को लोगों तक बेहतर सर्विस के साथ पहुंचाने का उत्तम कार्य किया है। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत अविनाश व आशुतोष ने किया। अन्त में कम्पनी के जूनियर सेल्स आफिसर उत्कर्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ