जौनपुर। फ्रांस में आयोजित विश्व बूमरैंग चैम्पियनशिप खेल में शामिल खिलाड़ी जयसिंह यादव का जनपद मुख्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों ने नगर के टीडी कालेज के मैदान पर जोरदार स्वागत किया। साथ ही जनपद में जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
विदित हो कि फ्रांस में आयोजित बूमरैंग के इस चैम्पियनशिप में भारत को 6वां स्थान प्राप्त हुआ। जनपद के मछलीशहर तहसील अन्तर्गत बरहता निवासी जयसिंह के अलावा बूमरैंग भारतीय टीम में चेन्नई के फिलिप सत्यराज, प्रयागराज के विवेक मांट्रोज व भोपाल के सुनील उइके शामिल रहे। जयसिंह के स्वागत समारोह में शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी, मयंक सिंह, अजय सिंह यादव, नवीन सिंह, अतुल यादव, विनीत सिंह, अमित यादव, देवेश यादव, आदित्य, विपिन मिश्रा, शिवम, अवनीश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ