सुइथाकला, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के परिप्रेक्ष्य में शिक्षक पर्व मनाया जाने के संबंध में पुस्तक पाठन एवं वाचन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंद्र बहादुर सिंह ने पुस्तक पाठन के उद्देश्य, महत्व एवं उपयोगिता को विस्तार से बताते हुये कहा कि पुस्तक पाठन से व्यक्तित्व निर्माण, उच्चारण में सुधार तथा एकाग्रता बढ़ती है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह बिसेन ने मोबाइल फोन पर पुस्तके डाउनलोड कर पढ़ने के लिए ध्यान आकर्षित कराया। यह भी बताया कि इंटरनेट पर लगभग सभी महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध है। अंत में संचालक जितेंद्र सिंह ने छात्रों एवं छात्राओं को महापुरुषों की जीवनी पढ़ने के लिए प्रेरित किया जिससे उनके भीतर भी चरित्र निर्माण एवं सद्गुणों का विकास हो। इस अवसर पर विकास यादव, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।



%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ