जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना ( JCI Jaunpur Chetna) की अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जेसीआई सप्ताह के 5वें दिन ऑनेस्ट शॉप और लीगल अवेयरनेस सेमिनार ऑन चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यक्रम का आयोजन मीना रिजवी गर्ल्स इण्टर कालेज में किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीनियर महिला कांस्टेबल रीना सिंह और रूपाली साहू की अहम भूमिका रही। जिन्होंने बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न स्कीम्स के बारे में बताया।
साथ ही साथ विद्यालय की बच्चियों के साथ मिलकर एक ऑनेस्ट शॉप लगाया जिसमें संस्था द्वारा खाने के सामान आदि रखे गये और बच्चों के व्यक्तित्व में ईमानदारी की भावना को जागृत करने की पहल की गई। संस्थाध्यक्ष अभिलाषा ने कहा कि नमस्ते जेसीआई सप्ताह का यह 5वां दिन हमें हमारे व्यक्तित्व को निखारने की सलाह देता है। इस अवसर पर इंदिरा जायसवाल, मीनू बरनवाल, अनिता गुप्ता, संचिता बैंकर, सुधा बैंकर, अलका उपाध्याय, जेजे जयंती श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं। सप्ताह चेयरमैन सोनी जायसवाल ने प्रिंसिपल तहसीन फातिमा और उनके स्टाफ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम संयोजक अंजू जायसवाल रहीं।

%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ