जौनपुर। केके सिंह मेमोरियल फर्स्ट पूर्वांचल ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता नेहरू बालोद्यान स्कूल वन विहार रोड में बीते 09 सितम्बर को शुरू हुआ था।
प्रतियोगिता में विजय फार्मेसी कॉलेज गुलालपुर के 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें मनोज कुमार (प्रिंसिपल विजय फार्मेसी कॉलेज), कृष्णा यादव और सूरज मौर्य ने गोल्ड मेडल, सौम्या चौधरी, संध्या चौधरी, अभिषेक यादव ने सिल्वर मेडल एवं विशाल निषाद, अमन प्रजापति, सोनू यादव, अंतिम यादव और अंशिका कन्नौजिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह, प्रबन्धक श्रीमती शिवाली सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजय फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर ऋषि सिंह व चेयरमैन डा. राम प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को इस सफलता के लिये बधाई दी।

%20%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F.jpg)


0 टिप्पणियाँ