जौनपुर: मिशन प्रबंधकों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। ब्लाक मिशन प्रबंधकों एवं जिला मिशन प्रबंधकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी एवं उपायुक्त (स्वतः रोजगार) को  ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला मिशन प्रबंधक गुलाब चन्द सरोज के नेतृत्व में शोभी गौर, राजीव कौशल, हिमांशु त्रिपाठी ने बताया कि हमारी मुख्य मांगे सभी को शिक्षा भत्ता, लैपटॉप भत्ता, मोबाईल भत्ता, सेल्फ लर्निंग भत्ता इत्यादि जो मिशन द्वारा समाप्त किया गया है पुनः दिया जाय।
वार्षिक 7 प्रतिशत इंक्रीमेंट जो अभी तक नहीं मिला है, जल्द से जल्द मिशन द्वारा दिया जाय। यह नौकरी फील्ड का है अतः सभी सदस्यों का मेडिकल बीमा, मेडिक्लेम जल्द से जल्द मिले। ईपीएफ लागू हो। पूर्व की भांति आउटसोर्सिंग हटाकर विभागीय संविदा लागू करें। 
इस मौके पर समर बहादुर पाल (बीएमएम) द्वारा बताया गया कि हम लोग ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार दे रहे हैं लेकिन आज हम सभी लोगों का रोजगार खतरे में है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला मिशन प्रबंधक गुलाब चन्द्र सरोज, शुभी गौर, राजीव कौशल, समर बहादुर पाल, अंजना राय, आशीष गौरव, शशांक श्रीवास्तव, अनिल मौर्य, प्रिंकेश प्रजापति, अर्जुन मौर्य, बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad


www.chakradoot.com
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ