जौनपुर: सरल, सहज प्रतिभा के धनी थे उमानाथ सिंह: कुलपति

  • मानवता के पुजारी थे उमानाथ जी: डॉ. केपी
  • इंजीनियरिंग संस्थान में मनाई गई उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान परिसर में उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद डॉ केपी सिंह और कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही पूर्व सांसद ने कहा कि पिताजी मानवता के पुजारी थे। उनके सद्कर्मों के चलते ही समाज में उनकी अच्छी पहचान थी। मानवता की करुण पुकार पर उन्होंने अपनी आहुति दे दी।
कुलपति प्रो. मौर्य ने कहा कि उमानाथ सिंह सरल, सहज प्रतिभा के धनी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके किए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।संकाय अध्यक्ष प्रो. बीबी तिवारी ने स्व. सिंह से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो हिमांशु सिंह, डॉ राकेश तिवारी, डॉ. विनोद तिवारी, सतीश त्यागी, प्रो अशोक श्रीवास्तव, डॉ संतोष कुमार, डॉ संजीव गंगवार, प्रो रजनीश भास्कर, श्याम त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad


www.chakradoot.com
Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ