जौनपुर: सेंट जेवियर में छात्र प्रतिनिधियों को दिलाई गयी शपथ

जौनपुर ,7 सितंबर। शहर के शकरमण्डी स्थित सेन्ट जेवियर स्कूल में छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण हुआ। इस समारोह में नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में हेड ब्याय, हेड गर्ल एवं कैप्टन को शपथ दिलायी।
वहीं विशिष्ट अतिथि रमेश यादव इन्सपेक्टर कोतवाली ने हाउस कैप्टन एवं कक्षा प्रतिनिधियों को शपथ दिलाया। अतिथियों ने बच्चो को देश के लिये ईमानदारी से काम करने की प्रेरणा दी। स्कूल तथा छात्र-छात्रओं की तारीफ करते हुये कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में एक नया उर्जा का संचारण होता है।
अतिथियों ने इस स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल गुप्त एवं डायरेक्टर श्रीमती सुनीता चन्द्रा की भी तारीफ की। स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल गुप्त ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया एवं डारेक्टर सुनीता चन्द्रा ने मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल अध्यापकगण वीरेंद्र मिश्र, योगेन्द्र, शाद, आरए पटेल, आशीष,  अभिषेक, रानी आदि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर के मंत्री पद के प्रत्याशी खालिद खान एडवोकेट
Ad

मुन्ना जी का शुद्ध शाकाहारी भोजन टिफिन सर्विस, पता - मियाँपुर, जौनपुर | आर्डर करने का समय सुबह- 6 बजे से 8 बजे तक, शाम- 3 बजे से 7 बजे तक, नोट- रोटी, पुड़ी, पराठा भी आर्डर देने पर तैयार किया जाता है| (होम डिलेवरी फ्री) आर्डर के लिए डॉयल करें- 6392510991
Ad


www.chakradoot.com
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ