जौनपुर,1 सितंबर। नगर छेत्र में स्थित शीतला चौकियां धाम में बुधवार की शाम 6 बजे पूरे विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा कलश पूजन पाठ कर मूर्ति स्थापित किया गया। सात दिनों तक चलने वाली गणेश पूजन के प्रथम दिन सुबह शाम आरती पूजन होने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार, गणेश वंदना, गणपति बप्पा मोरया के जय जयकारे से पूरे मन्दिर परिषद छेत्र समेत सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।
जानकारी के अनुसार भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष के चतुर्थी तिथि में गणेश मूर्ति स्थापित कर पूजन किया जाता है। पूजा पंडाल में सुबह शाम आरती पूजन के समय रामजोर माली, गणेश माली, अनील साहू, संदीप माली, बृजेश माली सीमा माली, लालमनि माली समेत सैकड़ो लोग पूजा पंडाल में मौजूद रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ