जौनपुर: श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

सुइथाकला, जौनपुर। श्रद्धा एवं भक्ति के रंग में ओतप्रोत सरपतहां थाना परिसर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह एवं निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह के संयुक्त संयोजन में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर उपस्थित भारी संख्या में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। परिसर के मुख्य द्वार पर मेघ की सुरम्य छाया से आच्छादित अम्बर के नीचे आकर्षक झालरों से सुसज्जित मन्दिर दैदीप्यमान हो रहा था।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि घोर अंधेरी काली निशा में मेघों की गर्जना के पश्चात बिजली चमकना तथा हल्की जल की फुहारों से युक्त यामिनी मानो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का संदेश दे रही हो। श्री कृष्ण जन्मोत्सव की भक्ति में आप्लावित भजन की मधुर ध्वनि ष्श्याम बंशी बजाते हो तथा कभी राम बनके कभी श्याम बनकेष् जैसे भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि गुंजायमान होने से थाना परिसर एवं थाना परिवार मंत्र-मुग्ध हो रहा था।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को मूर्त रुप देने के लिए उपनिरीक्षक सुनील चौरसिया, धुरेन्धर प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सच्चिदानंद, कार्यालय प्रभारी रवि शंकर भारती, दुर्ग विजय यादव, दीपक सिंह, मुकेश यादव समेत सभी आरक्षी गण भक्ति रस में लीन रहे। जन्मोत्सव पर जहां थानाध्यक्ष संजय सिंह ने सपत्नीक विधि विधान से पूजन अर्चन सम्पन्न किया, वहीं दूसरी ओर थाना परिवार एवं उपस्थित भक्तजन ने संयुक्त स्वर में श्रीकृष्ण की जय जयकार करके भक्ति रस का आनंद लिया।

*भागीदारी पार्टी (पी) के जिला जौनपुर सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति एवं जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति की तरफ से आप सभी को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


AD


अखण्ड सेवा संस्था उ.प्र. के अध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति की तरफ से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं - Chakradoot
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ