जौनपुर: इलेक्ट्रानिक डिवाइसेज के लिये संचालक पॉलीमर नैनोकम्पोजिट जरूरी

जौनपुर। वीर बहादुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा संचालक पॉलीमर नैनोकंपोजिट के विभिन्न उपयोग विषयक आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन हुआ। व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में किंग अब्दुलाजीज विश्वविद्यालय सऊदी अरब के डा. ओमेश अंसारी ने बताया कि पॉलीमर नैनोकंपोजिट के प्रयोग से अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक डिवाइसेज जैसे स्मार्ट टीवी स्मार्टफोन की डिस्प्ले आदि बनाये जा रहे हैं। डा. अंसारी ने पालिएनिलिन नेनोकम्पोजिट के संश्लेषण, गुण व अनुप्रयोग पर चर्चा करते हुये पालिएनिलिन प्रकाश उत्प्रेरक के साथ कार्बन नैनो ट्यूब की कोटिंग में प्रयोग के ऊपर प्रकाश डाला। 
डा. उमेश ने पॉलीमर नैनोकम्पोजिट का दैनिक जीवन में पेंट के रूप में होने वाली उपयोग के बारे में भी चर्चा किया तो डा. अंसारी ने बताया कि पालीमर नैनोकंपोजिट का दैनिक जीवन के विभिन्न आयामों में महत्वपूर्ण उपयोग होता है। अतिथियों का स्वागत रसायन विभाग के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन एमएससी के छात्र विकास व अनम फातिमा ने संयुक्त रूप से किया। सरस्वती वंदना व कुल गीत सुप्रिया ने प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन डा. नितेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर रज्जू भैया संस्थान के डा. मिथिलेश यादव, डा. दिनेश वर्मा, डा. श्रवण कुमार, डा. दीपक मौर्य, डा. सौरभ सिंह, पीएचडी शोधार्थी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

*महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति जौनपुर के अध्यक्ष विजय कुमार प्रजापति एवं महासचिव धर्मेन्द्र प्रजापति की तरफ से आप सभी को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं*
AD

*भागीदारी पार्टी (पी) के जिला जौनपुर सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति एवं जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति की तरफ से आप सभी को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ