जौनपुर: देश को सशक्त बनाने में युवाओं की अहम भूमिका: डीएम

  • मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में आयोजन हुआ पोस्टर प्रतियोगिता
Poster competition organized in Mohammad Hasan Inter College
जौनपुर। आज़ादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर चल रहे स्वतंत्रता सप्ताह के अन्तर्गत आज पूरे जनपद के इन्टर कालेजों में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य कार्यक्रम स्थान मोहम्मद हसन इन्टर कालेज में आयोजित हुआ। जहा स्काउट गाइड के कैडेटस ने क्लर पार्टी से अतिथियों को ससम्मान मंचासीन कराया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, विशिष्ठ अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक (मा.) वाराणसी मण्डल डा प्रदीप कुमार सिंह व जिला विधालय निरीक्षक नरेंद्र देव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
Poster competition organized in Mohammad Hasan Inter College
बच्चों ने चार्ट पेपर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए देशभक्ति विषय पर आकर्षक पोस्टर बनाये, अतिथियों का स्वागत प्रबन्धक डा अब्दुल कादिर ने किया आभार प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान ने व्यक्त किया। संचालन धर्मेन्द्र यादव ने किया। 
Poster competition organized in Mohammad Hasan Inter College
इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, रमेश चन्द्र यादव, प्रधानाचार्य डा जंग बहादुर सिंह, शाहिद नईम, डा अखिलेश श्रीवास्तव, डा जंग सुभाषचंद्र सिंह, अखिलेश पाण्डेय, जय प्रकाश सिंह, आदर्श वर्मा विभिन्न कालेज के प्रधानाचार्य सहित अनवर अल्वी, शहज़ाद आलम, सैय्यदरुशदी, शाहिद अलीम, मोहम्मद जैश, फैजी, आजम,वरिष्ठ सहायक जेडी कार्यालय धर्मनाथ राय सहित मोहम्मद हसन इ का, जीजीआईसी, व राज कालेज के छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Poster competition organized in Mohammad Hasan Inter College

Poster competition organized in Mohammad Hasan Inter College

Ad

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति, जौनपुर के कोषाध्यक्ष सुधाकर प्रजापति (एडवोकेट) की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस 75वीं वर्षगाँठ की स्नेह सिंचित, हार्दिक शुभकामनाएं- Chakradoot
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ