जौनपुर: भाजपा कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा


- कर्तव्य निभाना ही राष्ट्रधर्म है: पुष्पराज सिंह
जौनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व मे जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने आयोजित समारोह में झण्डारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अमर सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की बाह्य व आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने व भारत के नागरिकों को एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के वीर जवानों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि देश की स्वाधीनता के 'अमृत" महोत्सव वर्ष का हम सब को साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की।
 इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, संतोष सिंह, राकेश वर्मा, संदीप सरोज, जिला मंत्री रविंद्र सिंह राजू दादा, अभय राय, अवधेश यादव, उमाशंकर सिंह, प्रमोद यादव, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, धनंजय सिंह, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, धीरु  सिंह, प्रबुद्ध दुबे, आमोद सिंह, सिद्धार्थ राय, रोहन सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, रागिनी सिंह, अनिल गुप्ता, अजय सरोज, मेराज हैदर, विनीत शुक्ला, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, हर्ष मोदनवाल, निखिल सोनकर, अवधेश सोनकर, अर्जुन पासवान आदि उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ