जौनपुर: देश की आध्यात्मिक क्रां‍ति की पहली चिंगारी थे महर्षि अरविन्द घोष: राकेश श्रीवास्तव

  • दिव्य प्रेम सेवा मिशन जौनपुर इकाई के तत्वाधान में महर्षि अरविंद के जयंती पर हुआ वृहद वृक्षारोपण
जौनपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं महान क्रांतिकारी महर्षि अरविंद के जयंती पर नगर के धरनीधरपुर स्तिथ बालवाड़ी स्कूल में वृक्षारोपण किया गया। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महर्षि अरविंद घोष बुद्धिमता और साहस के पर्याय थे। उनके विचार, आदर्श, और आध्यात्मिक दर्शन लगातार हम लोगो को प्रेरित करते रहते हैं। देश की आध्यात्मिक क्रां‍ति की पहली चिंगारी थे महर्षि अरविन्द घोष, सशस्त्र क्रांति के पीछे उनकी ही प्रेरणा थी।
जिला संयोजक दिव्य प्रेम सेवा मिशन संजय सिंह ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं महर्षि अरविंद जयंती के शुभ अवसर पर सम्पूर्ण भारत में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न इकाई द्वारा हुआ है। इस अवसर पर सुभाष अग्रहरि, सत्यप्रकाश सिंह, श्याम रतन, संजय अस्थाना, मदन गोपाल गुप्ता, शत्रुघन मौर्य, रविन्द्र सेठ, राहुल सिंह, गुंजन यादव एवं युवा शक्ति संयोजक अमन श्रीवास्तव उपस्तिथ रहे।

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति, जौनपुर के कोषाध्यक्ष सुधाकर प्रजापति (एडवोकेट) की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस 75वीं वर्षगाँठ की स्नेह सिंचित, हार्दिक शुभकामनाएं- Chakradoot
Ad

*चक्रदूत प्रजापति समाज (ट्रस्ट) के सदस्य आनन्द प्रजापति की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं ढ़ेर सारी शुभकामनाएं*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ