जौनपुर: एण्टी रोमियो टीम ने छात्राओं को कार्ड देकर किया जागरूक- Chakradoot

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कस्बा शिवमूर्ति बालिका इंटर कालेज, पब्लिक इंटर कालेज, सैनिक गिरजा शंकर सिंह महाविद्यालय व सिहौली चौराहे पर बुधवार की दोपहर पहुँचकर एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व छात्राओं को 1090 के बारे में बारीकियों से जानकारी साझा किया। 
साथ ही नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता अभियान के तहत कार्ड देकर जागरूक किया। इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक आरती सिंह, महिला कांस्टेबल आशनी सिंह, लीलावती देवी आदि उपस्थित रहीं।

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ