जौनपुर: कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में किसान दिवस का किया आयोजन- Chakradoot

  • अपनी फसलों का बीमा अवश्य करा ले: डीएम
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किसान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह सहित विद्युत विभाग व बैंक के अधिकारी के द्वारा किसानों की समस्याओं को सुना गया एवं उनकी समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया। कृषि विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार बारिश देर से होने की संभावना है, जिसकी वजह से धान की रोपाई में देरी हो रही है। 
जिलाधिकारी ने सभी से अपील किया कि अपनी फसलों का बीमा अवश्य करा लें। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया कि नहरों में पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि धान के रोपाई का समय है जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति रहे। 
प्रगतिशील किसान रजनीश सिंह ने एकीकृत समन्वित कृषि प्रणाली से किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन वाली तकनीकियों से अपना अनुभव किसानों के बीच साझा किया। इस दौरान अपर जिला कृषि अधिकारी डा. रमेश चंद्र यादव, एलडीएम उमाशंकर, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ