News: पुत्रमोह में फंसीं सोनिया, राहुल-प्रियंका बर्बाद कर रहे कांग्रेसः सिराज मेंहदी

जौनपुर। यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व चेयरमैन व पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पुत्रमोह में फंसी हैं जिसके कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस को बर्बाद करने में लगे हैं। राहुल और प्रियंका पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की दोस्ती ढेले की सनसनाहट के बर्बर होती है। राहुल गांधी ने एक जोकर को पंजाब की कमान सौंप दी है जिसका खामियाजा कांग्रेस के सामने है। 
पंजाब में जोकर और यूपी में लल्लू को कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया। दोनों ने मिलकर कांग्रेस को खत्म कर दिया है। राहुल ने पंजाब में कांग्रेस की लुटिया डूबने के बाद अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का खात्मा करने पर आमादा है। श्री मेंहदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बचाना अब बहुत मुश्किल काम है, क्योंकि पार्टी ने अपनी रीति-नीति छोड़कर कम्युनिस्ट पार्टी के एजेंडे पर काम कर रही है। दोनों भाई-बहनों को कम्युनिस्टों ने घेर रखा है। यूपी सरकार साढ़े 4 साल की उपलब्धियां बता रही है। 
वह सिर्फ कागज और मीडिया पर है। धरातल पर विकास कार्य पूरी तरह से शून्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों को निर्देश तो देते हैं परंतु पालन करने वाले उसे हवा में उड़ा देते हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा पर प्रतापगढ़ में हुए मुकदमे की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण की हाईकोर्ट के जज से जांच कराई जाय, ताकि वास्तविक सच्चाई सामने आये। पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष परवेज मौजूद रहे।

Verma Dental Clinic Dr. Alok Verma
Ad

Ad

Saroj Homeopathic Clinic Dr. Shailesh Kumar Prajapati Mo.09696792841
Ad

Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ