देश में COVID-19 के 3,68,147 नये मामले, जानिये अपने राज्य का आंकड़ा- Chakradoot

नई दिल्ली। देश में सोमवार को कोविड-19 के 3,68,147 नए मामले आए तथा 3417 और मरीजों की मौत हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,99,25,604 जबकि मृतक संख्या 2,18,959 हो गयी है। 
देश में एक मई को संक्रमण के रिकॉर्ड 4,01,993 नए मामले आए थे वहीं दो मई को 3,92,488 मामले सामने आए। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,13,642 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है। 
वहीं कोविड-19 से ठीक होने की दर 81.77 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 1,62,93,003 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत हैं। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 3417 लोगों की मौत हुई। 
Demo Pic
इनमें से महाराष्ट्र में 669, दिल्ली में 407, उत्तर प्रदेश में 288, छत्तीसगढ़ में 199, राजस्थान में 159, कर्नाटक में 217, पंजाब में 157, गुजरात और तमिलनाडु में 153-153, हरियाणा में 145 और झारखंड में 115 लोगों की मौत हुई। देश में संक्रमण से कुल मिलाकर 2,18,959 लोगों की मौत हुई है।
इनमें से उत्तर प्रदेश में 13,162, दिल्ली में 16,966, महाराष्ट्र में 70284, कर्नाटक में 16,011, तमिलनाडु में 14346, पश्चिम बंगाल में 11539, पंजाब में 9317 और छत्तीसगढ़ में 9009 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ