जौनपुर। शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को विकासखंड सुईथाकला स्थित देवी धाम बसौली में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए भोर से पहले से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिनभर में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में जयकारों के बीच भक्तों का उत्साह देखते ही बना।
भोर में अजय सिंह और मध्याह्न आरती से पूर्व निखिल सिंह ने सपरिवार पहुंचकर माता रानी को चना-पूड़ी और पंचमेवा अर्पित किया।
मुख्य पुजारी पंडित रमेश तिवारी ने बताया कि शारदीय और चैत्र नवरात्र में देवी धाम में दर्शन-पूजन का विशेष महत्व है।
बताया कि मां शीतला के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। भक्त माता के चरणों में शीश नवाकर मनोकामना पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। नवरात्र में मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और जन आस्था को दर्शाती है।


0 टिप्पणियाँ