जौनपुर: तीर्थराज पांडेय के विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : हरिश्चंद्र पांडेय

जौनपुर: तीर्थराज पांडेय के विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : हरिश्चंद्र पांडेय


जौनपुर। चाइल्ड वर्ल्ड स्कूल ग्रुप के निदेशक हरिश्चंद्र पांडेय ने कहा कि संस्थापक स्मृति विशेष तीर्थराज पांडेय के शिक्षा के प्रति समर्पण और उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अमीर-गरीब सभी वर्गों के बच्चों को समान अवसर देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जन-जन तक पहुंचाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण, संस्कार और आधुनिक ज्ञान उपलब्ध कराने के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाला प्रत्येक विद्यार्थी अपने परिवार, समाज और देश के लिए जिम्मेदार एवं योग्य नागरिक बने। संस्थापक के सपनों को साकार करने के लिए विद्यालय परिवार निरंतर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।


श्रद्धा पूर्वक मनाई गई द चाइल्ड वर्ल्ड स्कूल के संस्थापक की पांचवीं पुण्यतिथि 
द चाइल्ड वर्ल्ड स्कूल में संस्थापक की आयोजित हुई पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद
सुईथाकला क्षेत्र के भैंसौली गांव स्थित द चाइल्ड वर्ल्ड स्कूल के संस्थापक स्मृतिशेष तीर्थराज पांडेय की पांचवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। परिजनों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।
विद्यालय के प्रबंधक विष्णु चंद्र पाण्डेय ने कहा कि संस्थापक ने ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय की स्थापना की थी। उनका प्रयास था कि आर्थिक और सामाजिक रूप से सभी वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिले। आज विद्यालय का निरंतर विस्तार उनके इसी विचार को आगे बढ़ा रहा है।
प्रधानाचार्य श्रेष्ठ राज पांडेय ने कहा कि संस्थापक का अनुशासन, त्याग और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है। डॉ पुष्पकेतन पांडेय ने कहा किउनके विचारों के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है। उप प्रधानाचार्य आकाश सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विकलेश कुमार एडवोकेट की तरफ से गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

जेसीआई अध्यक्ष अंजनी प्रजापति की तरफ से गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

क्रमांक 17 पर वोट दें, मोहिता मिश्रा को बनाएं कार्यकारी सदस्य

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ